- Hindi News
- National
- Pathankot News The Mayor Could Discharge The Post Only With The Cooperation Of The Employees Vasudeva
कर्मचारियों के सहयोग से ही मेयर पद का निर्वहन कर सका : वासुदेवा
पठानकोट नगर निगम के प्रथम मेयर अनिल वासुदेवा ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर निगम के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि कर्मचारियों के सहयोग के बगैर निगम को विकास के मार्ग पर नहीं ले जाया जा सकता था। कर्मचारियों के साथ धन्यवाद पार्टी में मेयर वासुदेवा ने कहा कि पठानकोट के मेयर के तौर पर काम करना अत्यंत सुखद रहा। कर्मचारियों के तालमेल और सहयोग से ही निगम को यहां तक लेकर आए हैं और इन्हीं कर्मचारियों की वजह से ही लोगों की समस्याओं का हल का निर्वहन किया जा सका है। कर्मचारी यूनियन की ओर से मेयर वासुदेवा को बुके देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कॉर्पोरेशन के कर्मचारी एसडीओ परमजीत सिंह, सपरिंदेंट इंदरजीत सिंह, इंस्पेक्टर अश्वनी शर्मा, जेई मेहर सिंह, विक्की गुप्ता, लक्की गुप्ता, नरेश जेई, इंस्पेक्टर कमल चढ़ा, पुनीत कुमार, मनदीप सिंह डिंपी, वैष्णु देवी, कमला कुमारी, रेणु बला पूजा कुमारी, हेमराज, रमेश प्रधान, डॉक्टर एनके सिंह, इंस्पेक्टर जानू चलोत्रा, दीपक कुमार, विक्रमजीत, बोध राज, राजू, चुन्नी प्रधान, अवतार सिंह, अमृत संधू, एटीपी बिंद्रा, किरांदीप, रणदीप कौर मौजूद थे।
नगर निगम कर्मचारियों के साथ मेयर अनिल वासुदेवा।