रमा चोपड़ा काॅलेज का परिणाम रहा शानदार
पठानकोट|रमा चोपड़ा सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय पठानकोट के बीए, बीएससी(इक्नाॅमिक्स) तृतीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें छात्राओं का सराहनीय प्रदर्शन रहा है। प्राचार्य डाॅ. सतिन्द्र काहलों ने बताया कि बीए की रीतू बाला ने 75 प्रतिशत, सनप्रीत कौर ने 74 प्रतिशत, मनप्रीत कौर ने 72 प्रतिशत, रीतू देवी ने 71 प्रतिशत, हरप्रीत कौर ने 70 प्रतिशत अंक लिए जबकि बीएससी की दामिनी महाजन ने 66 प्रतिशत अंक लिए। डाॅ. काहलों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं अौर भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अन्य छात्र भी प्रेरणा लेकर ,ख्ूब मेहनत करें।