पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Three People Injured In Auto And Bullet Collision Condition Critical

आॅटो और बुलेट की टक्कर में तीन लोग जख्मी, हालत गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतवाल के पास अनियंत्रित हाेकर एक ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ड्राइवर व क्लीनर को हल्की चोटें आईं। लेकिन स्थानीय लोगों ने कंडक्टर व ड्राइवर को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर मौके पर मामून पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक नंबर एचपी 67 -6741 जोकि चक्की हरियाल से मामून चाैक की तरफ आ रहा था। जैसे ही ट्रक गांव छतवाल के पास पहुंचा तो हाईवे किनारे से सड़क चौड़ी करने के चल रहे काम के चलते चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस का कहना है कि ट्रक को साइड पर करवा दिया गया है। जांच की जा रही है।

गुगरां में दो लोगों से गाली गलौज के बाद की मारपीट

पठानकोट|गुगरां क्रशर के पास एक व्यक्ति ने दो लोगों से गाली गलौज करते हुए हमला कर जख्मी कर दिया। घायल कुलदीप सिंह निवासी जिला गुरदासपुर व कुलविंद्र सिंह निवासी जालंधर के रहने वाले हैं। घायलों ने सिविल अस्पताल से इलाज व मेडिकल करवाकर इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है। े एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर नरोट जैमल सिंह थाने में अनिल सिंह के खिलाफ 323, 325 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव गुगरां में क्रशर से बाहर खड़ा था। इस दौरान अनिल वहां आया।

छतवाल के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, ड्राइवर-क्लीनर जख्मी

भास्कर संवाददाता|पठानकोट

डमटाल में हिलटाॅप दुर्गा माता मंदिर के पास आॅटो व बुलेट की टक्कर से तीन लोग जख्मी हो गए। तीनँ घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल थुड़ू राम निवासी बड़ा दौलतपुर व बुलेट सवार राहुल और लक्खा निवासी इंदौरा (हि.प्र) के रहने वाले हैं। घायल थुड़ू राम की बाजू फ्रेक्चर व सिर पर चोटें लगी हैं। वहीं, बुलेट सवार दोनों युवकों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पठानकोट से आॅटो चालक डमटाल साइड गया था । इस दौरान हिलटॉप मंदिर के पास बुलेट पर सवार दो युवकों की आॅटो से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर डमटाल पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंची। पुलिस का कहना है कि अभी घायल बयान देने में फिट नहीं हैं। घायलों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...