पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Today 20 Places Will Be Blocked In The City Traffic And Pcr Women Workers Will Do The Rounds Sho Will Also Be Present

अाज शहर में 20 जगह नाके, ट्रैफिक और पीसीआर महिला कर्मी करेंगी राउंड, एसएचओ भी रहेंगे मौजूद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व को लेकर हुड़दंग मचाने वालो पर नकेल कसने के लिए 20 नाके लगाए गए हैं। नाकों पर ट्रैफिक कर्मियों के अलावा पीसीआर कर्मी शहर में राउंड लगाते दिखेगी, ताकि हुल्लड़बाजी करने वालों को पकड़ा जा सके। इसके लिए ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंद्र सैनी व पीसीआर और नारकोटिक सेल इंचार्ज हरप्रीत कौर को लगाया है। सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने वाल्मीकि चौक, गाड़ी आहाता चौक, शहीद भगत सिंह चौक, पटेल चौक पर लगाए नाकों पर ट्रिप्पल सवारी, रॉन्ग पार्किंग समेत 15 चालान काटे। वहीं हुल्लड़बाजी करने वालों को चेतावनी भी दी। 4 स्कूटी पर पीसीआर महिला कर्मी शहर, बाजारों व मोहल्लों में
राउंड करेंगी।

45 ट्रैफिक कर्मी लगाए

जिला पुलिस ने होली पर हुड़दंग मचाने वालो पर नकेल कसने के लिए नाकों पर थान डिवीजन नं.1 व 2 व संबंधित थानों के एसएचओ रहेंगे। इसके अलावा शहर में नाको पर 45 ट्रैफिक डयूटी देंगे। इसके अलावा शहभर में करीब 100 पुलिस कर्मचारी नजर रखेंगे। ट्रैफिक एएसआई चालान बुक भी साथ रखेंगे। अगर कोई हुल्लड़बाजी, हुड़दंग या ट्रैफिक नियमो की उल्लंघना करता है तो उसका चालान काट कार्रवाई की जा सके। डीएसपी सिटी राजेंद्र मिन्हास का कहना है कि होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में नाके लगाए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने व हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहर में इन जगह पर लगेंगे नाके

शहर के लाइटों वाले चौक, वाल्मीकि चौक, डाकखाना चौक, गांधी चौक, पटेल चौक, काली माता मंदिर रोड, मिशन चौक, शाहपुर चौक, खड्डी पुल रोड, अबरोल नगर मोड, काठवाला पुल, डल्हौजी रोड, बस स्टेंड के बाहर, इंदिरा कालोनी मोड, गाड़ी आहाता चौक, ढाकी रोड, कालेज रोड फ्लाईओवर के पास, चक्की पुल, सैली रोड आदि पर पुलिस के नाके रहेंगे।

पीर बाबा चौक में नाके के दौरान वाहनों के कागजात चेक करते ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंद्र सैनी व पीसीआर और नारकोटिक सेल इंचार्ज हरप्रीत कौर।
खबरें और भी हैं...