पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pathankot News Two Bike Riders Fell Uncontrolled Due To Dog Coming On The Road 4 Youth Injured

सड़क पर कुत्ता आने से दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे, 4 युवक जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइकों के आगे कुत्ता आने से गिरकर 4 युवक जख्मी हो गए। घायल 2 युवकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया जबकि 2 युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घायल गोल्डी कुमार निवासी आनंदपुर कोठे नरोट जैमल सिंह और इसका साथी वरिंदर कुमार है। वरिंदर कुमार ने बताया कि वह गोल्डी और दो अन्य दोस्तों के साथ जेएंडके में बेल्डिंग का कार्य करते हैं। वह दो बाइकों पर चारों युवक सवार होकर वापिस घर आ रहे थे। वरिंद्र कुमार अपने दूसरे दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गोल्डी कुमार के मोटरसाइकिल के आगे-आगे जा रहे थे। अचानक वरिंदर कुमार के मोटरसाइकिल के आगे कुत्ता आ गया। इससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। इनके पीछे आ रहे दूसरे मोटरसाइकिल पर गोल्डी कुमार व उसके दोस्त की बाइक भी इनसे टकरा गई और गोल्डी चोट लगने से गंभीर रूप में जख्मी हो गया। वरिंदर के बाजू व शरीर के अन्य हिस्सों और गोल्डी कुमार के आंख, सिर, टांग, बाजू पर गंभीर चोटें। बाकी दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। गोल्डी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...