- Hindi News
- National
- Pathankot News Two People Arrested With 93 Bottles Of Liquor From Two Places
दो जगह से 93 बोतल शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार
पठानकोट |धारकलां व मामून पुलिस ने दो लोगों से 93 बोतलें शराब बरामद की है। पहले मामले में धारकलां थाने के एएसआई जगदीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गांव फोगली में अजय कुमार के पोल्ट्रीफार्म से 2 प्लास्टिक बोरी में रखी 84 बोतल शराब बरामद की। दूसरी तरफ थाना मामून की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुठेड निवासी एक व्यक्ति लाक गांव में अवैध शराब सप्लाई करता है। पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी करके उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे मोटा संतरा शराब की 9 बोतलें बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।