मांगों को लेकर वेटरनरी इंस्पेक्टरों ने दिया धरना
पंजाब स्टेट वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर मांगों को लेकर जिला प्रधान मनमहेश शर्मा के नेतृत्व में डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग के दफ्तर में रोष धरना दिया गया। प्रेस सचिव किशन चंद्र महाजन ने कहा कि पिछले लंबे समय से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि इसी के रोष स्वरूप 22 मार्च को चंडीगढ़ में एक विशाल रोष रैली भी की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री को डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से मांग पत्र भी भेजा गया। वेटरनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन ने अध्यापकों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस मौके विपिन शर्मा, सुरेश कुमार, अमरीश, कंवल, संदीप महाजन, राकेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, गुरबचन सिंह, बचित्र सिंह, कुलवीर सिंह, विनय सैनी, एडविन मसीह, बलविंद्र शर्मा भी थे।