विद्या एजुकेशन सोसायटी ने मेधावियों को दी स्कॉलरशिप
पठानकोट | विद्या एजुकेशन सोसायटी की ओर से प्रधान विजय पासी की अध्यक्षता में हैप्पी हाई स्कूली में मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप भेंट की गई।
जानकारी देते हुए प्रधान विजय पासी ने बताया कि एक छात्रा एमसीएस और एक कालेज छात्रा को रितु कोहली के सहयोग से छात्रवृत्ति भेंट की गई है। इस मौके पर केवल कृष्ण महाजन, प्रिंसिपल राममूर्ति शर्मा, राजीव खोसला, संजीव गुप्ता, त्रिलोक त्रेहन, चरणजीत सिंह बेदी मौजूद थे।