- Hindi News
- National
- Pathankot News Wheat Distributed Under The Flour Dal Scheme In Village Naushara And Fatehgarh
गांव नौशहरा व फतेहगढ़ में आटा दाल स्कीम के तहत बांटा गेंहू
आटा दाल स्कीम के तहत एमएलए अमित विज ने गांव नौशहरा नलबंदा व फतेहगढ़ में गेहूं का वितरण किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार द्वारा विभिन्न स्कीमों के तहत लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है इसी शृंखला के तहत आज डिपो नंबर 100 नौशहरा नलबंदा 296 कार्ड धारक और डिपो नंबर-155 फतेहगढ़ में 209 नीले कार्ड धारकों को गेहूं का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी डिपो पर किसी को कोई दिक्कत परेशानी आती है तो लोग सीधे तौर पर मुझसे संपर्क स्थापित कर सकते है। इस मौके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष विज, ब्लाक समिति से पुरुशोत्तम, सरदार सिंह, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर परमिंद्र, सरपंच नौशहरा नलबंदा पिंकी आदि मौजूद थे।