पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हैपी सीडर से बीजी गई गेहूं बारिश में नहीं गिरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव सिंबली में खेतीबाड़ी विभाग की ओर से डा. हरतरन पाल के नेतृत्व धान की पराली की संभाल और केंद्रीय प्रायोजित स्कीम के तहत खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ब्लाक पठानकोट द्वारा जागरूकता मुहिम चलाई गई। इसके तहत ब्लाक पठानकोट के विभिन्न गांवों में हैपी सीडर मशीन के साथ गेहूं की बिजाई करवाकर 42 एकड़ रकबे में प्रदर्शनियां लगाई गई। इस दौरान किसानों में हैपी सीडर मशीन के साथ करवाई गई बिजाई को लेकर गोष्टी भी करवाई गई जिसमे किसानों ने अपने अपने विचार पेश किए। इस दौरान किसानों ने कहा कि हैपी सीडर मशीन के साथ बिजाई करने का फायदा यह है कि यह बरसात के दौरान भी हमारे फसलें गिरी नहीं खड़ी की खड़ी ही रही। जबकि पहले बरसातों में गेहूं की फसल का नुकसान हो जाता था।

खबरें और भी हैं...