- Hindi News
- National
- Pathankot News Wife Dies After Falling Under Truck Tire Near Malikpur Bike Riding Husband Injured
मलिकपुर के पास ट्रक के टायर के नीचे आने से पत्नी की मौत, बाइक सवार पति जख्मी
पठानकोट-जम्मू हाईवे मलिकपुर के पास ट्रक टायर के नीचे आने से प|ी की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार पति जख्मी है। मृतक अंजू बाला निवासी लाडोचक्क की रहने वाली थी। पति अश्विनी जख्मी है। घटना स्थल से चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया।
लाडोचक के रहने वाले अश्विनी अपनी प|ी के साथ बाइक पर सुजानपुर साइड किसी काम से गए थे। वह दोनों बाइक पर वापिस लाडोचक्क स्थित घर लौट रहे थे। इस दौरान मलिकपुर के पास जेएंडके नंबर एक ट्रक ने पीछे से आकर हार्न देते हुए ब्रेक लगाई, जिससे बाइक का संतुलन
बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की साइड लगने से बाइक के पीछे बैठी प|ी नीचे गिर गई और उसके ऊपर से ट्रक का टायर निकल गया।
वहीं, बाइक सवार पति भी गिरकर जख्मी हो गया। हादसे में गंभीर जख्मी अंजू बाला को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर सुजानपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर महिला के पति के बयान पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक नंबर ट्रेस करवा चालक का पता करवाया जा रहा है। ट्रक चालक को जल्द पकड़ा जाएगा।