पुल नंबर 4 के पास 7500 एमएल शराब के साथ महिला पकड़ी
पुलिस ने एक महिला को 7500 एमएल शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। सुजानपुर थाने के एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में सुजानपुर से पुल नंबर 4 भनवाल को जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी गश्त करते हुए पुल नहर किनारे पटड़ी के पास पहुंची, तो एक महिला सड़क के किनारे प्लास्टिक की कैनी लेकर पैदल आ रही थी। वह सामने से पुलिस को देखकर अचानक घबरा गई व खेतों की ओर भागने लगी। पुलिस ने आरोपी महिला को पीछा कर पकड़ किया और उससे 7500 मिलीलीटर शराब अवैध बरामद की। पकड़ी गई महिला ने अपना नाम नेहा निवासी सुजानपुर की रहने वाली बताया। सुजानपुर थाने में महिला के खिलाफ 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।