- Hindi News
- National
- Pathankot News Women39s Day Celebrated At Shaheed Ram Singh Pathania Memorial College
शहीद राम सिंह पठानिया मेमोरियल कॉलेज में महिला दिवस मनाया
जुगियाल | धार ब्लॉक शहीद राम सिंह पठानिया मेमोरियल गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज निवाड़ी में कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर बलवीर सिन्हा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इसमें मुख्य अतिथि एसएसएस स्कूल पंगुडी के प्रिंसिपल लता शर्मा ब्लाक समिति मेंबर यशोदा जसरोटिया धार कला से उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर भाषण दे लोगों को जागरूक किया।
इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण पेश करती हुई निवाड़ी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर सुमन देवी जो इसी कॉलेज से पढ़ कर इलाके के लोगों की सेवा के लिए इसी कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुई है को विशेष रूप से सम्मानित किया।