पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदर्श भारतीय महाविद्यालय में महिला दिवस मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदर्श भारतीय महाविद्यालय के सांस्कृतिक विभाग की ओर से प्रिंसिपल डॉ. विनोद डोगरा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम करवाया गया। इसमें एसएचओ मामून कैंट अनीता ठाकुर, सीनियर स्कॉलर स्कूल पठानकोट की प्रिंसिपल डॉ. भावना शर्मा, एवलान सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल मनजीत मल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल
दौलतपुर की प्रिंसिपल जतिंदर कौर को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कॉलेज के विद्यार्थियों ने समूह गान की प्रस्तुति की और नारी सशक्तिकरण पर आधारित कोरियोग्राफी पेश की।

छात्राओं कंचन वंशिका सुनैना सिमरन अनु अनामिका ध्रुव नेहा ने रचनाएं प्रस्तुत कर नारी का गुणगान किया। इस मौके पर डॉ. मनु शर्मा, प्रो.सुनीता गुप्ता, प्रो.नीरज शर्मा, प्रो. अनीता, प्रो. तेजपाल, रजिस्ट्रार प्रो. आलोक तुली, प्रो. मनदीप, डॉ. विनीता, प्रो.ज्योति, प्रो.सुनीता, प्रो.नीरज, प्रो. रवि रंजन, प्रो.कैंडी भारद्वाज, प्रो.कृष्णा मल्लिका, रिया, रुचि, डॉ. हिमांशु, प्रो.तरुण, प्रो. सिमर, प्रो.मनोज, प्रो. विजय, चंद्रशेखर मौजूद रहे।

स्कूलों के प्रिंसिपलों को सम्मानित करते डॉ.विनोद व मौजूद स्टाफ।
खबरें और भी हैं...