आर्य महिला कॉलेज में हेयर केयर विषय पर वर्कशॉप
वर्कशाप में मौजूद स्टाफ व कालेज प्रिंसिपल डा.सुनीता डोगरा।
पठानकोट | आरआरएमके आर्य महिला कालेज के कॉस्मेटॉलोजी डिपार्टमेंट की हैड आफ दि डिपार्टमेंट नेहा रानी द्वारा रिबाउंडिंग एंड हेयर केयर विषय पर वर्कशाप करवाई गई। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल डा. सुनीता डोगरा की अध्यक्षता में करवाया गया। वर्कशॉप में नरोट मेहरा से काजल और नंगलभूर से मधु शर्मा ने हेयर एक्सपर्ट बुलाई गए। जिन्होंने स्टूडेंट्स को रिबाउंडिंग और हेयर केयर के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल डा. सुनीता डोगरा ने कार्य की प्रशंसा की।