चरस के साथ युवक गिरफ्तार
सुजानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 55 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम राकेश कुमार निवासी सुजानपुर का रहने वाला बताया। सुजानपुर थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई नवदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी पुल नंबर 5 सुजानपुर से कालोनी नंबर 2 सुजानपुर फूल प्यारा की ओर जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी कॉलोनी नंबर 2 से करीब 100 मीटर पीछे नहर के पुल से आगे पहुंची तो सड़क पर एक व्यक्ति पैदल आ रहा था, जो पुलिस को देखकर घबरा गया और जेब से एक लिफाफा जमीन पर फैंक कर पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया। पकड़े व्यक्ति ने अपना नाम राकेश कुमार निवासी सुजानपुर का रहने वाला बताया। पुलिस ने लिफाफा चैक किया तो उसमें से 55 ग्राम चरस बरामद हुई।