6.40 ग्राम हेरोइन सहित डमटाल में दबोचा युवक
नंगलभूर | थाना डमटाल की पुलिस के थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया एवं हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, रमेश कुमार कांस्टेबल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड 9 डमटाल में एक युवक से 6.40 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
युवक की पहचान गुलशन वार्ड 9 डमटाल के रूप में हुई है। डीएसपी डॉक्टर साहिल अरोड़ा ने बताया कि डमटाल पुलिस थाना प्रभारी ने एक युवक को 6.40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।