पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deena Nagar News Youth39s Bike Celebrating Holi Collides With Railroad Of Highway One Killed One Injured

होली मना रहे युवकों की बाइक हाइवे की रेलिंग से टकराई, एक की मौत, एक जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली मना रहे युवकों में से एक युवक की बाइक गांव दुबर्जी शाम सिंह के पास बाइपास की रेलिंग से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप में जख्मी हो गया।

मृतक की पहचान मार्बल का काम करने वाले बिहार के भागलपुर निवासी मनोज (24) के रूप में हुई है। इन दिनों वह गुरदासपुर में प|ी के साथ रहता था, जबकि मार्बल का काम करने वाला पीछे बैठा युवक गणपत बिहार के ही जिला खगड़िया के गांव मेहंदीपुर का रहने वाला है। दोनों अपने 4 साथियों के साथ बाइक्स पर गुरदासपुर से गांव परमानंद स्थित ईंटों के एक भट्ठे पर काम करते अपने रिश्तेदारों के पास होली मनाने आए हुए थे। वहां से जब सभी वापस लौट रहे थे तो दीनानगर बाइपास से गुजरते समय गांव दबुर्जी शाम सिंह के पास तिरछे मोड़ पर मनोज की बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई, जिससे रेलिंग से टकराकर मनोज की गर्दन कट गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा गणपत गंभीर जख्मी हो गया। सूचना पाकर एएसआई रमन कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। एएसआई ने बताया कि लाश को अभी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा है। वीरवार को बिहार से उसके परिजन पहुचेंेगे।

मौके का जायजा लेती पुलिस।
खबरें और भी हैं...