- Hindi News
- National
- Pathankot News Youths Rally To Bring Awareness Of Corona Virus To People
युवाओं ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता लाने के लिए रैली निकाली
शहर के युवाओं ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। अभि शर्मा के नेतृत्व में डल्हौजी रोड पर निकाली रैली के दौरान युवाओं ने रेहड़ी और रिक्शा चालकों को हैंड सेनेटाइजर, कैप और मास्क वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने लोगों को सेनेटाइजर एवं मास्क का इस्तेमाल करने के बारे में बताते कहा कि समय-समय पर सेनेटाइजर के साथ अपने हाथ साफ करें और बाजार में आते-जाते समय मास्क का इस्तेमाल करें। इसके अलावा घर में भी जाकर सबसे पहले अपने हाथों को धोएं।
इसके साथ ही अपने गंदे हाथों से अपने मुंह, आंखों, नाक आदि को हाथ न लगाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वेक्सीनेशन की नहीं बल्कि एहतियात बरतकर इससे बचा जा सकता है। ऐसी आदतों को अपनाकर अपने आप के साथ-साथ अपने परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है। उनके साथ अभिषेक, रोहन, राजेश शर्मा, विपन शर्मा, ऋषभ गुप्ता, विक्रांत, दविंदर, अमित, गगन, राज, गोलू, प्रवीण, रोहित, रितेश, राजीव, मनोज, सुरेश, पारस, मनोज, अखिल, तरुण, अभिमन्यु, अर्जुन, वरुण, साहिल, मुकेश, कुलदीप, उपदेश, जसबीर, अरविंद मौजूद रहे।
}महंगे सेनेटाइजर और मास्क पर जताया विरोध
अभि शर्मा और अतुल ने बताया कि देश में महामारी की स्थिति है और कुछ लोग चंद पैसों के लिए इंसानियत को शर्मसार कर रहे हैं। कुछेक दुकानदार 150 रुपए में सेनेटाइजर और 80-90 रुपए में मास्क बेच रहे हैं। युवाओं ने रोष जताते कहा कि सरकार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे।
कोरोना वायरस को लेकर जागरूक रैली निकालते शहर का युवा वर्ग