शिविर में 109 यूनिट रक्त एकत्रित
_photocaption_फतेहगढ़ साहिब | जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला प्रशासन, एसबीआई व विश्वास फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर लगाया। युवाओं, पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों व अधिकारियों ने पीजीआई चंडीगढ़ से आई ब्लड बैंक की टीम को 109 यूनिट रक्तदान किया। डीसी अमृत कौर गिल ने कहा कि रक्तदान से कीमती जानों को बचाया जा रहा है। विश्वास फाउंडेशन की जनरल सचिव साध्वी शक्ति विश्वास ने कहा कि उनकी संस्था लगातार प्रदेश में रक्तदान शिविर लगाती है। वातावरण संभाल को लेकर पौधे लगाए जा रहे हैं। रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। यहां एडीसी जसप्रीत सिंह, एडीएम डा. संजीव कुमार, विनोद अरोड़ा, मैनेेजर उपासना साहनी, मनिन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।*photocaption*