पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News 12 Kg Of Poppy And 327 Bottles Of Alcohol Seized From Smugglers

तस्कराें से 1.2 किलाे अफीम और 327 बाेतल शराब जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के अलग-अलग थानाें की पुलिस ने तस्कराें से 1.2 िकलाे अफीम अाैर 327 बाेतल शराब जब्त की। पुलिस ने 8 अाराेपियाें के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना सिटी राजपुरा पुलिस के एसअाई अाकाश शर्मा ने कर्मवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखदेव सिंह जंडाेली से 200 ग्राम अफीम जब्त की। इसी तरह थाना सदर नाभा के थानेदार चमकाैर सिंह ने जसवंत सिंह निवासी कैथल से 1 किलाे अफीम पकड़ी। थाना त्रिपड़ी के थानेदार सतनाम सिंह ने सनी कुमार निवासी शहीद भगत सिंह काॅलाेनी निवासी अर्बन एस्टेट से 24 बाेतल, थाना अनाज मंडी के हवलदार मनदीप सिंह ने पुष्पिंदर निवासी सुईगरा माेहल्ला से 15 बाेतल, थाना सिविल लाइन के थानेदार बलकार सिंह ने कर्मजीत सिंह खेड़ी गुज्जरां से 48 बाेतल अाैर थाना घग्गा के थानेदार सुखचैन सिंह ने बलजीत सिंह दलावरपुर की कार से 240 बाेतल शराब बरामद की।

खबरें और भी हैं...