पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

17 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए मिले 5 करोड़ रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजपुरा हलके के विधायक हरदियाल िसंह कंबोज ने 17 गांवों की पंचायतों को 5 करोड़ की राशि के चेक बांटे। उन्होंने कुछ ग्रांटों के चेक सरपंचों को सौंपे और कुछ सीधे पंचायती खातों में भेजी है। कंबोज ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में सरकार गांवों को शहरों की तरह बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजपुरा हलके के गांवों में बड़ी स्तर पर विकास हो रहा है। किसी कार्य के लिए फंडों की कमी नहीं है। हलके के स्कूलों के लिए 10 करोड़ के अलावा पंचायतों को पांच करोड़ के करीब और राशि बांटी जाएगी। उन्होंने पंचायतों को विकास कार्य बिना पक्षपात के कराने कोक कहा। कंबोज ने रामपुर कलां की पंचायत को 48 लाख 51 हजार की राशि समेत 57 लाख 72 हजार, गांव मनौली सूरत में जोहड़ के विकास के लिए 10 लाख, स्कूलों के लिए 23 लाख की राशि समेत 37 लाख 8 हजार 482 रुपए देने का एेलान किया। गांव झज्जों को 8 लाख 32 हजार, कनोड़ को 27 लाख 85,890 रुपए, गांव कराला के लिए ़16 लाख 2 हजार रुपए, धर्मगढ़ लिए 18 लाख 65 हजार 627 रुपए, गांव मठियाड़ा के लिए 5,32,897 रुपए, नंगल सलेमपुर को 9,71,693 रुपए, वजीराबाद के लिए 6 लाख 50 हजार 303 रुपए, गांव उडदन के लिए 33,66,288 रुपए, हुलका के लिए 22 लाख 42,359 रुपए, खनपुर बंगर के लिए 10,38,634 रुपए, कलाैली जट्टां के लिए 22 लाख 4,550 रुपए, कलाैली के लिए 16,44,832 रुपए, ओवरावा के लिए 45,62,883 रुपए, मनकपुर के लिए 65,36,252 रुपए, गांव गुरदितपुरा के लिए 27,59,668 रुपए की ग्रांट भेंट की। इस मौके यूथ कांग्रेस प्रधान निरभै सिंह, ब्लाक समिति राजपुरा के चेयरमैन सरबजीत िसंह मानकपुर, गांव मनौली सूरत के सरपंच नैब िसंह, खजान िसंह, हुलका के सरपंच मनजीत िसंह, कलाैली के सरपंच मनजीत सिंह, गांव कराला के सरपंच गुरदीप सिंह, कनोड़ के सरपंच संदीप कौर, धर्मगढ़ के सरपंच हरबंस सिंह, गांव मठियाड़ा के सरपंच राजिंदर िसंह मौजूद थे।

हुुलका की पंचायत को ग्रांट देते विधायक हरदियाल िसंह कंबोज। भास्कर
खबरें और भी हैं...