रेलवे में भर्ती कराने को 2 लाख ठगे, दंपति नामजद
रेलवे में भर्ती कराने के नाम पर 2 लाख की ठगी में थाना सदर पुलिस ने दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायत सुखपाल सिंह संगरूर ने दी थी। पुलिस काे बताया कि हरदीप सिंह, प|ी परमजीत काैर सेखपुरा ने भांजे काे रेलवे में नाैकरी दिलाने का झांसा दिया। अाराेपी ने न नाैकरी िदलाई न रुपए लाैटाए।
सुखपाल ने बताया कि अाराेपी हरदीप सिंह के पड़ाेस में रहने वाली युवती की उसके गांव में रिश्तेदारी है। जिस कारण अाराेपी दंपति जाेड़े से मुलाकात हुई। उन्हाेंने 12वीं पास भांजे काे रेलवे में नाैकरी दिलाने की बात कही। अाराेपी ने 5 लाख में रेलवे में टीटी भर्ती कराने की बात कही। तुरंत ज्वाइनिंग कराने का भराेसा दिलाया। अाराेपी ने अपनी पहचान दिल्ली में बैठे बीजेपी के उच्च नेताअाें से कही। 5 महीने पहले भांजे काे यूपी ले गया। तीन दिन हाेटल में रखा, लेकिन वहां काेई काम नहीं कराया। जब उनका भांजा लाैट अाया ताे उन्हाेंने अाराेपी काे दिए गए दाे लाख रुपए वापस करने की मांग की। अाराेपी की प|ी ने 10 दिन में पैसे लाैटाने का वादा किया, पैसे नहीं लाैटाए। उन्हाेंने एसएसपी काे शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। बताया कि अाराेपी ने रेलवे में डीएसपी भर्ती कराने के लिए 20 लाख की मांग की थी। बाद में टीटी भर्ती कराने का साैदा 5 लाख में तय किया था।