पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nabha News 3 Mobiles And Sims Hidden In Pit Near Barrack Of District Jail On Spot

निशानदेही पर जिला जेल की बैरक के पास गड्ढे में छिपाए 3 मोबाइल और सिम बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैंगस्टर नीटा और टाइगर व जेल वार्डन की निशानदेही पर कार्रवाई

नाभा पुलिस ने मोबाइल बरामदगी मामले में पकड़े आरोपियों की निशानदेही पर नई जेल की बैरक के नजदीक जमीन में गड्‌ढा कर छिपाए 3 नए स्मार्ट फोन बरामद किए हैं। मोबाइल बरामदगी मामले में दो जेल वार्डन वरिंदर व तरनदीप सिंह, कैदी मुकंद खां, गैंगस्टर नीटा दयोल और उसके साथी गैंगस्टर परविंदर टाइगर का पुलिस रिमांड खत्म होने पर सभी आरोपियों को डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद की अगुवाई वाली स्पेशल जेल इंवेस्टिगेशन टीम मंगलवार बाद दोपहर जेल के अंदर पहुंची। उनकी निशानदेही के आधार पर जेल में गैंगस्टर नीटा देओल और टाइगर की बैरक और नजदीक ही गड्ढे में छिपाए तीन नए मोबाइल फोन समेत सिम बरामद किए। इससे बरामद मोबाइल की अब तक संख्या कुल पांच हो गई है। दोनों आरोपी वार्डन जेल में बंद गैंगस्टर और दूसरे कैदियों को अपनी तैनाती के वक्त मोबाइल सप्लाई करते थे। वहीं, आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सर्च के बाद डीएसपी वरिंदरजीत सिंह थिंद ने बताया कि इन मोबाइल के जरिए कहां-कहां काॅल की है इसकी जांच के लिए मोबाइल एक्सपर्ट टीम को भेज दिए गए हैं। अब तक बरामद सभी पांच मोबाइल नए है और सभी स्मार्ट फोन है।

खबरें और भी हैं...