पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News 39jainism Enjoys The Status Of Being The Oldest Religion In The World39

‘जैन धर्म को दुनिया का सबसे पुराना धर्म होने का मान हासिल’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला | पीयू के सोभा सिंह फाइन आर्ट्स विभाग और म्यूजिमय एंड आर्ट गैलरी ने आॅल इंडिया दिगंबर जैन हेरिटेज प्रिजर्वेशन अॉर्गनाइजेशन (एआईडीजेऐचपीओ) के वित्तीय सहयोग से नेशनल सेमिनार कराया। जैन कला और सांस्कृतिक विरासत पर दो दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन सेशन की अध्यक्षता वीसी डॉ. बीएस घुम्मन ने की। एआईडीजेएचपीओ के नेशनल प्रधान निर्मल कुमार जैन सेठी मुख्य मेहमान रहे। सेमिनार में यूनिवर्सिटी अॉफ नागपुर से पहुंचे प्रो. भाग चंद्र जैन, प्रधान डा. अरुण खन्ना भी पहुंचे। वीसी डॉ. घुम्मन ने कहा कि कला और संस्कृति का विकास करना पंजाबी यूनिवर्सिटी के मुख्य मंतव्य में शामिल है। निर्मल कुमार जैन सेठी ने बताया कि जैन धर्म को दुनिया का सबसे पुराना धर्म होने का मान हासिल है। प्रो. भाग चंद्र जैन, डा. गुरदीप सिंह बत्रा, रजिस्ट्रार डा. मनजीत सिंह निज्जर, डीन आर्ट्स फैकल्टी डा. यशपाल शर्मा, डा. अम्बालिका सूद जैकब, डा. कविता सिंह माैजूद रही।
खबरें और भी हैं...