- Hindi News
- National
- Patiala News 4 People Nominated For Obstructing Government Work And Arrogance
सरकारी काम में बाधा डालने और मुलाजिमाें से धक्का-मुक्की पर 4 लोग नामजद
पटियाला | त्रिपड़ी पुलिस ने बिजली कनेक्शन लगाने गए अधिकारी व कर्मचारियाें से धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा डालने के अाराेप में चार लाेगाें पर केस दर्ज किया है। पीएसपीसीएल में सहायक इंजीनियर हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत दी कि हनुमान मंदिर राेड पर कनेक्शन लगाने गए थे। इस दाैरान कुछ लाेग कुलदीप सिंह के प्लाट के अागे से खंभा हटाने काे कहने लगे। खंभा हटाने की बात कही ताे अाराेपी धक्का-मुक्की करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दर्शन सिंह, कुलदीप सिंह गली 10, आनंद नगर-बी, बिट्टू व अन्य दाे पर केस दर्ज कर लिया है।