46 किग्रा. में पीयू की जिज्ञासा जीतीं
पंजाबी यूनिवर्सिटी के खेल विभाग में स्थित मल्टीपर्पज़ इंडोर हाल में सर्व भारतीय अंतरवर्सिटी ताइक्वांडो महिला खेल मुकाबले वीरवार काे शुरू हो गए। पहले दिन -46 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में पीयू की जिज्ञासा ग्रोवर ने पहला, गुरु काशी यूनिवर्सिटी की हुसना सिद्दकी ने दूसरा, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परांजली शिवपुरी व मद्रास यूनिवर्सिटी की एन. नाजीरा फातिमा ने तीसरा स्थान पाया। इससे पहले डाॅ. गुरदीप कौर रंधावा, खेल निर्देशिक के नेतृत्व में 13 मार्च तक चलने वाले इन खेल मुकाबलों के आज पहले दिन वीसी प्रो. बीएस घुम्मन ने बतौर मुख्य मेहमान खिलाड़ियों को प्राेत्साहित किया। 104 यूनिवर्सिटी की महिला टीमें पूरे देश भर में से इन खेल मुकाबलों में ज़ोर -अजमाइश करने के लिए भाग ले रही हैं। 14 मार्च से पुरुषों और ताइक्वांडो अंतरवर्सिटी खेल मुकाबले होंगे। उन्होंने ताइक्वांडो एसोसिएशन की तरफ से आए तकनीकी अधिकारियाें जिन में सुभाष ठाकुर, शिव कुमार, हरमीत सिंह और निखिल हंस का धन्यवाद किया। सतविंदर सिंह और एसपी सिंह ने मूक बधिर और नेत्रहीन खिलाड़ियों की प्रदर्शनी में ताइक्वांडो इवेंट कराया। स्पेशल योग्यता वाले बच्चाें ने बेहतर कला का प्रदर्शन किया। प्रिंसइंद्र सिंह घुम्मन स्टेज सचिव रहे।