- Hindi News
- National
- Patiala News 6180 Bottles Of Liquor Recovered In Three Cases Of Liquor Smuggling
शराब तस्करी के तीन मामलों में 6180 बोतल शराब बरामद
पटियाला। सदर पुलिस के थानेदार सुखदेव सिंह ने नाकेबंदी के दौरान आरोपी कैंटर सवार पवन कुमार निवासी संगरूर की शक के आधार पर रोककर तलाशी ली। उससे 6000 बोतल चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई। वहीं, थाना सदर समाना पुलिस के थानेदार कुलदीप सिंह ने आरोपी दिल्ली नंबर कार सवार राजविंदर सिंह निवासी गांव दिलावरपुर की तलाशी लेने पर आरोपी से 144 बोतल शराब जबकि थाना सदर नाभा पुलिस के थानेदार अमरीक सिंह ने आरोपी बहादुर सिंह निवासी गांव गलवट्टी से 36 बोतल शराब बरामद करके आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।