सिंगापुर भेजने के नाम पर 70 हजार की ठगी
समाना|गांव चक अमृतसर के हरप्रीत सिंह ने सिटी थाना में केस दर्ज कराया है कि जालंधर की अशोक विहार कॉलोनी के साहिल शर्मा व लुधियाना के शिवानी चौधरी ने उसे सिंगापुर भेजने के नाम पर 89 हजार रुपए ले लिए इसमें बाद में 19 हजार रुपए वापस कर दिए। इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसे बाकी के 70 हजार वापस किए। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।