- Hindi News
- National
- Patiala News 8th 10th And 12th Class Exams Are Going On In A Peaceful Manner In The District Deo
जिले में 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग चल रहीं : डीईओ
पटियाला | जिले में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन आठवीं, दसवीं और बारहवीं क्लासों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से जारी हैं। जिला शिक्षा अफसर (से) कुलभूषण सिंह बाजवा ने कहा कि जिले में आठवीं के 21410 विद्यार्थियों के लिए 141, दसवीं के 25252 विद्यार्थियों के लिए 132, बारहवीं के 21151 विद्यार्थियों के लिए 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 67813 विद्यार्थियों में से रेगुलर विद्यार्थी 61880 और ओपन के 5933 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इन परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए उड़ने दस्तों की 23 टीमें लगाई गई हैं, जो रोज केंद्रों को चेक करती हैं। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों में हर पेपर के लिए नया आब्जर्वर नियुक्त किया जाता है, जिससे किसी किस्म की नकल की गुंजाइश न रहे। कुलभूषण सिंह बाजवा ने समूह केंद्र कंट्रोलरों को नकल रहित परीक्षाएं करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पटियाला का इस बार नतीजा सौ प्रतिशत के लगभग आएगा और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अच्छी पोजीशनें हासिल करेंगे। इस मौके उप जिला शिक्षा अफसर (स) मनजीत सिंह और सुखविन्दर कुमार खोसला उपस्थित थे।