युवती को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में एक नामजद
पटियाला| पातड़ां पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई कि पहली मार्च की दोपहर उनकी 19 साल की बेटी बाजार से सामान खरीदने के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश करने पर पता चला कि अजय सिंह निवासी संगरूर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।