- Hindi News
- National
- Bhadurgarh News A Six Year Old Boy Drowned In A Water Tank In Bahadurgarh
बहादुरगढ़ में छह साल के बच्चे की पानी के टैंक में डूबने से माैत
बहादुरगढ़ | पटेल नगर में होली के मौके पर घर में गुब्बारे से खेल रहे 6 साल के बच्चे गोलू की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। वह गुब्बारे के साथ खेल रहा था। बताया गया कि गुब्बारा बरामदे में बने पानी के टैंक में गिर गया। उसे निकालने के चक्कर में बच्चा टैंक में गिरने से मौत हो गई। करीब 4 घंटे के बाद बच्चे के टैंक में गिरने का पता चला। 6 वर्षीय गोलू कुमार पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है। बुधवार को थाना सेक्टर-6 पुलिस ने केस दर्ज करके बच्चे के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसका दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।