पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Aajeevika Mission Fulfills Harjinder39s Dreams Of Bolad Kalan

आजीविका मिशन ने बोलड़ कलां की हरजिंदर के सपनों को किया साकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव बोलड़ कलां के मध्यवर्गीय किसान परिवार की हरजिंदर कौर ने आजीविका मिशन के साथ जुड़कर स्व सहायता समूह के साथ मिलकर शुरू किए फूलकारी के काम के साथ जहां अपनी अलग पहचान बनाई है वहां ही अपने सपनों को साकार किया है। हरजिंदर कौर ने कहा कि उसका विवाह किसान परिवार में 1997 को हुआ। उनकी ख्वाहिश थी कि वह अपने काम शुरू करे। इसके लिए ससुराल परिवार की तरफ से भी पूर्ण सहयोग दिया गया। उन्होंने बताया कि पहले उसने अपने गांव में 100 रुपए महीनों की एक कंबलों की कमेटी शुरू की, जो कामयाब साबित हुई। हौसला बढ़ा और गांव की औरतों ने भी उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उनकी तरफ से मिलकर फूलकारी का काम शुरू किया गया। बाजार में काम की सही कीमत नहीं मिलती थी। उन्होंने आजीविका स्कीम के बारे सुना और स्व सहायता समूह सिमरन के साथ उन को जुड़ने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें अपना सामान बेचने में कोई मुश्किल पेश न आई और ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से लगाए मेलों में उनके समूह की तरफ से बनाए समान की काफी मांग रही। इस दौरान उन्होंने होशियारपुर में लगे सरस मेले में फुलकारियां के स्टाल, पठानकोट में क्राफ्ट मेले समेत दिल्ली में प्रगति मैदान में लगे अंत्र राष्ट्रीय मेले, महा लक्ष्मी मुंबई और जयपुर मेलो में समूह की तरफ से तैयार किए सामान की बिक्री के साथ समूह को काफी लाभ हुअा है।

खबरें और भी हैं...