पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Aam Aadmi Party To Contest City Council Elections Mla Meet Hair

नगर कौंसिल चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : विधायक मीत हेयर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाना|आप पार्टी का कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे बरनाला से आप पार्टी के विधायक मीत हेयर का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील कांप्लेक्स के पास किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार से लोगों का मोहभंग हो चुका है। पंजाब के हर तबके का व्यक्ति सरकार से दुखी है। पंजाब के लोग मन बना चुके हैं कि 2022 आप की सरकार बनाएंगे। पंजाब के नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल के चुनाव में भी आप पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। यहां पर चेतन सिंह जोड़ा माजरा जिला प्रधान, बलकार सिंह गज्जू माजरा, वीरपाल कौर वुमन सेल जिला पटियाला, जितेंद्र सिंह, हरचंद सिंह, ममता मैहर, अशोक कुमार, दीपक बाजीगर, गुरदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...