पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Advice On World Kidney Day Bp Control Sugar Avoid Pen Killer To Avoid Kidney Disease

विश्व किडनी दिवस पर सलाह- किडनी रोग से बचने के लिए बीपी, शुगर को रखें कंट्रोल, पेन किलर से बचें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश ही नहीं राज्य में भी किडनी की बीमारी लगातार बढ़ रही है। किडनी की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व किडनी दिवस के मौके पर जिले में अलग-अलग स्थानाें पर प्राेग्रामाें का अायाेजन हुअा। लाेगाें काे किडनी राेग से बचाव कैसे करें, कि जानकारी मुहैया कराई गई। नीलम अस्पताल व कोलंबिया एशिया अस्पताल में अायाेजन हुए।

खानपान और एक्सरसाइज पर ध्यान देकर किडनी से बचाव किया जा सकता है। डॉ. नितिन ने बताया कि कहा कि इस तरह के लक्षण मिले तो तुरंत जांच करा लेना चाहिए। उच्च रक्तचाप, भूख का कम लगना और वजन घटना, पेशाब में रक्त या प्रोटीन का आना, त्वचा में रेशेज, थकान और सांस लेने में समस्या, जी मितलाना, मांसपेशियों में ऐठन, बार बार पेशाब आना, हाथ- पैर और टखने में सूजन होने पर सतर्क हो जाना चाहिए। साल में एक बार किडनी फंक्शन टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए।

डाॅ. नीतिन ने बताया कि ऐसे हार्मोन्स का निर्माण करती हैं जो हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करते हैं। इसके अलावा किडनियां हमारे शरीर में विटामिन डी को एक्टिवेट करती हैं, ताकि हमारी हड्डियां कैल्शियम को अबशोषित कर सकें। किडनी की बीमारियां तब होती हैं जब किडनी डैमेज हो जाती है या इसके कार्यप्रणाली में कोई कमी आ जाती है। यहां डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. गौरिका अग्रवाल, डॉ. प्रेम राज गुप्ता, डॉ. नीलम बंसल, डॉ. आशीष गर्ग, अनूज मलिक व संदीप वत्स माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...