- Hindi News
- National
- Patiala News Aided Schools Progressive Front Landed In Protest Against Lathi Charge On Ett Teachers
ईटीटी टीचर्स पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में उतरा एडिड स्कूल्स प्रोग्रेसिव फ्रंट
पटियाला | रविवार को बेरोजगार ईटीटी टीचर्स पर मोती महल के घेराव करने के दौरान हुई लाठी चार्ज के विरोध में गवर्नमेंट एडिड स्कूल्स प्रोग्रेसिव फ्रंट उतर आया है और टीचरों पर हुई लाठी चार्ज की निंदा की है। इस साझे बयान में फ्रंट के सूबा प्रधान उपजीत सिंह बराड़, प्रैस सचिव गुरदीश सिंह, एनएस धालीवाल, आसा सिंह, हरदेव सिंह, बलिंदर सिंह रोपड़, प्रिंसिपल केके शर्मा, प्रिंसिपल अंजू फतेहगढ़ साहब, मलकीत सिंह फतेहगढ़ साहब, प्रिंसिपल जसबीर कौर नंगल, प्रेम शर्मा अमृतसर, जसविंदर सिंह रंधावा आदि ने आगे पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन और बेरोजगार अध्यापकों प्रति रवैये की पुरज़ोर खिलाफत की और सरकार से अपील की है कि पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की जांच की की जाए और दोषियों पर बनती कार्रवाई की जाए।