मारपीट पर छुड़ाने पहुंची मां पर पेचकस से हमला
रणजीत नगर में पड़ाेसियाें के घर के बाहर बनाए गए रैंप काे लेकर पड़ाेसी ने एतराज जताया ताे अाराेपियाें ने उससे मारपीट की। शिकायतकर्ता अमरीक सिंह निवासी रणजीत नगर ने थाना त्रिपड़ी पुलिस काे शिकायत दी कि 5 मार्च काे रात 10 बजे वह अपने काम से घर वापस अा रहा था। अाराेपी महिला बबली ने उसके साथ गाली गलाैच शुरू की। हाथ में पकड़े डंडे से उसके अाॅटाे पर वार किया अाैर अाराेपियाें ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट हाेती देख मां गुरमेल काैर माैके पर पहुंची अाैर छुड़वाने की काेशिश की। अाराेपी शुभम ने पेंचकस से मां पर वार किया। पुलिस ने अाराेपी मीनाक्षी, शुभम, धर्मवीर सिंह, बबली, शिवानी निवासी रणजीत नगर के खिलाफ केस दर्ज किया।
रणजीत नगर रैंप को लेकर पड़ोसी का एतराज