कोरोना के प्रति किया जागरूक
पटियाला|मुलतानी मल मोदी कॉलेज पटियाला के एनएसएस विभाग की तरफ से कोरोना वायरस को देखते हुए इससे बचाव और रोकथाम के लिए जागरूकता मुहिम शुरू की गई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. खुशविंदर कुमार ने बताया कि विश्व सेहत संगठन, यूनाइटिड नेशनल और ग्लोबल आउटब्रेक नेटवर्क की तरफ से सांझे तौर पर कोरोना वायरस को महामारी घोषित करते हुए इससे बचाव और रोकथाम संबंधी जरूरी सावधानियों और चेतावनी जारी की है। इसके बाद एनएसएस के प्रोग्राम अफसर डॉ. हरमोहन शर्मा ने विस्तार में इस बीमारी संबंधी जानकारी दी।