पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samana News Badminton Chen Yuefei In Semifinals For The Third Time In A Row

बैडमिंटन: चेन यूफेई लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी चेन यूफेई ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। डिफेंडिंग चैंपियन यूफेई ने थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 17-21, 21-15, 21-17 से हराया। टाॅप सीड यूफेई ने पांचवीं सीड इंतानोन को एक घंटे 9 मिनट में हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। यूफेई और इंतानोन के बीच यह 14वां मुकाबला था। यूफेई ने 12वीं बार जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में उनका सामना नोजोमी ओकुहारा से होगा। जापान की ओकुहारा ने पीवी सिंधु को 12-21, 21-15, 21-13 से हराया। इस बीच, पुुरुष सिंगल्स में दूसरी सीड विक्टर एक्सेलसन और ली जी जिया सेमीफाइनल में भिड़ेंगे। डेनमार्क के एक्सेलसन ने चीन के सातवीं सीड शी यूकी को 21-15, 21-7 से, मलेशिया के जिया ने चेन लोंग को 21-12, 21-18 से हराया।

खबरें और भी हैं...