जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में रक्तदान शिविर आज
फतेहगढ़ साहिब|एसबीआई की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में 12 मार्च को रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। ब्रांच मैनेजर उपासना साहनी ने बताया कि शिविर का उद्घाटन डीसी अमृत कौर गिल करेंगी। सुबह 10 बजे से 3 बजे तक शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम रक्त एकत्रित करेगी।