पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Brotherhood Progressive Group Clashes Name Withdrawn Tomorrow

ब्रदरहुड-प्रोग्रेसिव ग्रुप में टक्कर, नाम वापसी कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फोकल प्वाइंट इंड्रस्ट्री एसोसिएशन के चुनाव का ऐलान हो चुका है, यह चुनाव 23 मार्च को होंगे। वहीं एसोशिएशन के चुनाव को लेकर इस समय नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिसमें 4 पोस्टों के लिए कुल 21 आवेदन आए हैं। रविवार को नामांकन वापसी है। अभी कई कवरिंग उम्मीदवार हैं, नाम वापसी के बाद साफ हो सकेगा कि कुल कितने दावेदार हैं। इस चुनाव में 380 कारोबारी वोट करेंगे। इस बार फिर प्रोग्रेसिव और ब्रदरहुड ग्रुप के बीच सीधा मुकाबला है।

ब्रदरहुड ग्रुप से प्रधान पद के लिए रोहित बांसल, वाइस प्रधान के लिए संतोष कुमार महाजन, जनरल सेक्रेटरी के लिए राजन बांसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए क्रिशन कुमार और फाइनांस सेक्रेटरी नरेश के सिंगला उम्मीदवार होंगे। रोहित ने बताया कि इनहांसमेंट के मुद्दे को पक्का तौर से हल करवाना है।

प्रोग्रेसिव ग्रुप से प्रधान पद के लिए मौजूदा चेयरमैन अशोक सिंगला, वाइस प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी पद पर मौजूदा प्रधान अश्वनी कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी साहिल गर्ग और फाइनांस सेक्रेटरी प्रदीप मल्होत्रा चुनाव लड़ रहे हंै। मौजूदा प्रधान अश्वनी ने बताया कि मुख्य मुद्दा इनहांसमेंट का है जो सरकार 200 रुपए ले रही है उसे 100 से भी कम लाना है।

फोकल प्वाइंट इंडस्ट्री एसोसिएशन के चुनाव 23 को

खबरें और भी हैं...