- Hindi News
- National
- Patiala News Campaign Will Be Conducted To Make Young Voters Aware Of The State Additional Chief Election Officer
प्रदेश के युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाएंगे अभियान : अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी
राज्य के युवा वोटरों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ते 18 साल के नौजवानों को अलग-अलग स्वीप गतिविधियों के माध्यम से वोट के महत्व के बारे में बताया जाएगा। ये बात अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब माधवी
कटारिया ने पटियाला जिले की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, दिव्यांग और तीसरे लिंग के प्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासनिक परिसर पटियाला में बैठक के दौरान कही।
माधवी कटारिया ने कहा कि दिव्यांग और तीसरे लिंग के वोटरों को अपने वोट के हक प्रति जागरूक करने में समाजसेवी संस्थाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती हैं। दिव्यांग और तीसरे लिंग के प्रतिनिधियों के साथ
मीटिंग करते कहा कि वे अपने हकों और सशक्तिकरण के लिए स्वयं को वोट के लिए रजिस्टर जरूर करवाएं। जिन जिलों में अच्छा
काम किया जाएगा, उन्हें चुनाव आयोग की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने कहा कि दिव्यांग, तीसरे लिंग और नौजवान वोटरों को रजिस्टर करना हमारी प्राथमिकता पर होने चाहिए। चुनाव आयोग की तरफ से दिव्यांग वोटरों के लिए मतदान वाले दिन व्हील चेयर, रैंप सहित अन्य
सुविधाओं का प्रबंध भी किया गया है, जिससे दिव्यांग वोटरों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
मीटिंग में श्री फतेहगढ़ साहब के एडीसी जसप्रीत सिंह, खन्ना के एडीसी जसपाल सिंह गिल, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर वरिंदर सिंह टिवाना, नोडल अफसर स्वीप गुरबख्शीश सिंह अंटाल समेत पटियाला डिविजन के सारे जिलों के चुनाव तहसीलदार और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी सहित जनहित सेवा समिति, नाभा फाउंडेशन, दुखनिवारण चैरिटेबल सोसायटी, हरमन इंस्टीट्यूट, हर हाथ कलम, विजय वुमेन और वेलफेयर सोसायटी, पटियाला एसोसिएशन अॉफ डेफ, पीडब्ल्यूडी स्टेट वोटर आइकन, डॉ. किरण, जगदीप सिंह, सिमरन महंत सहित अन्य उपस्थित रहे।