पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाबालिग को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखने पर अज्ञात पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटियाला | नाबालिग को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखने पर पुलिस ने अनजान पर केस दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज करवाई कि 10 मार्च की शाम को करीब 4 बजे उसकी 16 साल की बेटी अनारदाना चौक काम करने के लिए गई थी। बाद में पता चला कि वह काम पर नहीं पहुंची। घर भी नहीं आई। शक है कि किसी ने बेटी को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखा है। शिकायत पर पुलिस ने अनजान व्यक्तियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...