युवती को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखने के मामले में एक पर केस
पटियाला | थाना सिटी राजपुरा पुलिस को पीड़ित परिवार ने शिकायत दी कि उसकी 18 साल की बेटी जो 11 मार्च को कॉलेज गई थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। जिसकी तलाश करने पर पता चला कि आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी श्याम नगर ने उसकी बेटी को गैरकानूनी ढंग से अपनी हिरासत में रखा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।