सीएम सिटी को अभी तक नहीं मिल सका जिला खेल अधिकारी
29 फरवरी को जिला खेल अफसर हरप्रीत हुंदल हो चुके हैं रिटायर
29 फरवरी को पटियाला जिला खेल अफसर हरप्रीत हुंदल रिटायर हो चुके हैं। लेकिन अभी तक पांच दिन हो चुके है। लेकिन अभी तक सीएम सिटी को स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट जिला स्पोर्ट्स अफसर नहीं दे सका है। कारण 31 मार्च को एक सीनियर कोच और 30 अप्रैल को एक और सीनियर कोच की रिटायरमेंट है। जिसके चलते अभी तक यह फैसला नहीं हो सका कि किसे पटियाला में नियुक्त करना है। पटियाला में जिला खेल अफसर न होने से कई तरह के काम प्रभावित है जैसे रुटीन की फाइल पेंडिंग पड़ी है। कुछ बिल भी पेडिंग पड़े हुए है। हलांकि जो जरूरत वाली फाइलें डीएसो हुंदल कर के गए है। स्पोर्ट्स सेक्रेटरी हुशन लाल ने बताया कि पीपीएससी की तरफ से 6 अधिकारियों का चयन हुआ है। जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।