पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Commission Member Inspects The Dosage Of Sunder Nagar Ration Depot

सुंदर नगर राशन डिपाे का खुराक कमीशन मेंबर ने किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब राज खुराक कमीशन के मेंबर कैप्टन प्रीतदेव सिंह शेरगिल (सेवा मुक्त आईएएस) ने कहा है कि सरकार की तरफ से राज के लाभपात्री निवासियों को जनतक वितरण प्रणाली के द्वारा स्मार्ट कार्ड स्कीम द्वारा बांटी जाती गेहूं और अन्य सामग्री प्रति यदि किसी को शिकायत हो तो वह पंजाब राज खुराक कमीशन के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

कैप्टन शेरगिल शनिवार पटियाला में जनतक वितरण प्रणाली का अाैचक निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे, इस मौके उन्हों ने सुंदर नगर में स्थित एक राशन डिपाे का जायजा लिया। मेंबर फूड कमीशन ने इस दौरान खुराक और सिविल सप्लाईज विभाग की तरफ से बांटी जा रही गेहूं का जायज़ा लेते यहां मौजूद स्थानिक लाभपात्री खपतकारों के साथ बातचीत करके उन की शिकायतें भी सुनी।

पंजाब राज खुराक कमीशन के मेंबर शेरगिल ने बताया कि लाभपात्री खपतकार कमीशन के शिकायतों बारे मोबाइल नंबर 9876764545 पर स्मार्ट कार्ड स्कीम प्रति अपनी, शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। आज सुंदर नगर में खपतकारों ने कई मामले उन के समाने रखे, जिन के निपटारे के लिए उन्हों ने खुराक और सिविल सप्लाईज विभाग के स्थानिक अधिकारियों को मौके पर हिदायतें जारी की हैं।

फूड कमीशन के मेंबर ने हिदायत की कि गेहूं पूरी तोली जाये, कांटा बिल्कुल सही हो, गेहूं बांटने का समय निर्धारित किया जाये और डिपाेआें में साफ़ सुथरी जगह पर ही गेहूं डिपू होल्डर गेहूं बांटना यकीनी बनाने। उन्हों ने कहा कि राष्ट्रीय खुराक सुरक्षा एक्ट 2013 के अंतर्गत जनतक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाएं रखने और सरकारी स्कीमों का लाभ असली लाभपात्रियों तक पहुंचता करने में कोई ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

खबरें और भी हैं...