एमजी काॅलेज में दीक्षांत समारोह 17 को
फतेहगढ़ साहिब | माता गुजरी काॅलेज में दीक्षांत समारोह 17 को हाेगा। प्रिंसिपल डा. कश्मीर सिंह ने बताया कि समारोह में मई 2017 में पास छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। होनहार छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सीनियर उपाध्यक्ष भाई राजेन्द्र सिंह महिता मुख्य अतिथि अाैर काॅलेज आनरेरी सचिव रंजीत सिंह लिबड़ा विशेष अतिथि होंगे। कनवोकेशन के लिए छात्र 14 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। रिहर्सल 17 मार्च की सुबह 8 बजे होगी।