पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patiala News Corona Epidemic Declared India Halts All Visas Until 15 April

कोरोना महामारी घोषित, भारत ने 15 अप्रैल तक सभी वीजा रोके

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चीन ईरान व इटली में महामारी बने कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने महामारी घोषित कर दिया है। भारत ने कोरोना वायरस के मद्देनजर विदेश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड (रोक) कर दिया है। प्रतिबंध से राजनायिकों, अधिकारियों, सयुंक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों को इसमें छूट मिलेगी। प्रतिबंध 13 मार्च 2020 से लागू होगा। देश में कोरोनावायरस के मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए। 6 मामले केरल से हैं। इन्हें मिलाकर कुल मामलों की संख्या 62 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, पीड़ितों में दुबई से जयपुर लौटा 85 साल का बुजुर्ग भी है। इस बीच, कर्नाटक के संदिग्ध मरीज की हैदराबाद में मौत हो गई। अगर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव हुई तो देश में कोरोना से मौत का पहला मामला होगा। उधर, एअर इंडिया का विमान बुधवार को 83 लोगों को लेकर इटली से दिल्ली पहुंचा। इनमें भारत के 74, इटली के 6, अमेरिका के तीन नागरिक हैं।

पंजाब }14 संदिग्धों का इलाज जारी, एक ही मरीज पॉजिटिव

चंडीगढ़/नवांशहर | पंजाब में अब तक इटली से अाया एक केस ही कोरोना पीड़ित है, वायरस के 14 संदिग्ध मरीज़ सामने आए हैं। बुधवार को मंत्री समूह की समीक्षा बैठक में प्रमुख स्वास्थ सचिव पंजाब अनुराग अग्रवाल ने बताया कि केंद्र ने अमृतसर, पटियाला व पीजीआई चंडीगढ़ में प्रारंभिक टैस्ट करने को मंजूरी दी है। उधर, अमृतसर मेंं कोरोना के पॉजिटिव मरीज समेत 7 लोगों को भर्ती किया गया था। जिनमें से 4 को छुट्‌टी मिल चुकी है। उधर, नवांशहर में सिंगापुर से करीब एक महीना पहले भारत आई महिला को बतौर संदिग्ध एडमिट किया है। 5 जिलों में रोजगार मेले रद्द किए गए हैं।

पंजाब सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी

{सरकार ने सभी डीसी को आदेश दिए हैं कि वह जिलों में बड़े जलसे की मंजूरी न दें।

{पीड़ित मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरी अमले के लिए पीपी किटें तुरंत खरीदी जाए।

{हाई रिस्क कंट्री से आए लोग 14 दिन आइसोलेशन वार्ड में जरूर रखे जाएं।

{लो रिस्क कंट्री से आए लोगों की अंडरटेकिंग हो,14 दिन घर में रहेंगे।

{जल्द ही मोक ड्रिल हो।

लद्दाख }स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे...

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 31 मार्च तक छुट्टी कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...