- Hindi News
- National
- Patiala News Corporation Will Increase Income From Electricity Tax Property Tax Rates Can Be Reduced By Giving Relief To Citizens
बिजली चुंगी से आमदनी बढ़ाएगा निगम, प्रॉपर्टी टैक्स दरें घटाकर दी जा सकती है शहरवासियों को राहत
एेसे समझिए बजट
नगर निगम ने शहर में विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार से पीअाईडीबी (पंजाब इनफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड) से 3 करोड़ रु की ग्रांट मांगी है। वीरवार को फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा सड़कों, पार्कों अौर धर्मशालाअों के निर्माण के लिए कई करोड़ रुपए मंजूर किए जाएंगे। इसमें मथुरा कॉलोनी में सड़कों पर 17 लाख, पटियाला टू के पार्कों की रिपेयर के लिए 29 लाख 80 हजार, वार्ड 54 में वाल्मीकि धर्मशाला के लिए 5 लाख, वार्ड 60 भारत नगर में धर्मशाला के लिए 7 लाख 20 हजार, वार्ड 54 जीवन सिंह बस्ती में धर्मशाला के लिए 14 लाख, वार्ड 15 बसंत विहार में सड़कों के लिए 19 लाख 64 हजार, वार्ड 1, 42, 56, 58 अौर 60 मनें अमरूत प्रोजेक्ट के तहत इंटरलॉकिंग टायलों के लिए 4 करोड़ 84 लाख, वार्ड 13 में प्रेम सभा धर्मशाला के सामने वाली सड़क अौर वार्ड 15 में सड़कों के निर्माण के लिए 41 लाख मंजूर किए जाएंगे।
टारगेट से 16 करोड़ पीछे रहने के 3 कारण
प्यासा निगम }दान पात्र में दूसरे वित्तीय वर्ष में भी पैसा नहीं आया
बजट ब्रेकिंग }निगम का बजट 16 मार्च को, भास्कर में पढ़िए फाइनल ड्राफ्ट, मेयर संजीव पेश करेंगे लेखा-जोखा
निगम ने विकास कार्यों के लिए पीआईडीबी से मांगी 3 करोड़ की ग्रांट
राणा रणधीर | पटियाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपने होम टाउन में नगर निगम का पूरा हाउस कांग्रेस का होने के बावजूद सालाना बजट में हर मद में घाटा पड़ा है। मेयर संजीव बिट्टू 16 मार्च को साल 2020-21 के लिए जहां 137 करोड़ का बजट पेश करने जा रहे हैं, वहीं वो पिछले साल 2019-20 का लेखा-जोखा भी शहर के सामने रखेंगे। सबसे दिलचस्प बात यह है कि निगम लगभग हर मुख्य मद में अपने टारगेट से पिछड़ा है। प्रॉपर्टी टैक्स, पार्किंग, रेंट-लीज, बिल्डिंग, वाटर सप्लाई-सीवरेज, विज्ञापन में टारगेट पूरा नहीं हो पाया है। जीएसटी अौर एक्साइज में निगम टारगेट के बराबर मुश्किल से अा पाया है। 2018 में पहली बार बनाई गई नई मद डोनेशन (दान) में पिछले साल की ही तरह इस साल भी एक भी शहरवासी ने एक रुपया भी दान नहीं दिया है। बावजूद, इस बार भी डोनेशन मद रखने की व्यवस्था निगम ने बजट में की है।
बजट में दावा किया गया है कि 2019-20 में डेवलपमेंट पर 45 करोड़ खर्च करने का टारगेट रखा गया था, जिसमें 31 मार्च 2019 तक कुल 13 करोड़ 81 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। अब बजट में 2020-21 में डेवलपमेंट पर 51 करोड़ 45 लाख रुपए खर्च करने का नया टारगेट रखा गया है। इसके अलावा निगम के पंजाब सरकार द्वारा जारी ग्रांट में से 31-12-2019 तक 89 करोड़ रुपए डेवलपमेंट पर खर्च करने का दावा किया है। अब 2020-21 में भी पंजाब सरकार की तरफ से 100 करोड़ रुपए ग्रांट अाने की उम्मीद जताई गई है।
और ये हैं...डेवलपमेंट के दावे
} पीएसपीसीएल से म्यूनिसिपल टैक्स के रूप में 6 करोड़ अाना था, लेकिन पावरकॉम ने एक रुपए का टैक्स नहीं दिया। हालांकि निगम ने बिजली के बिलों की अदायगी न करके बिल की रकम टैक्स के रूप में एडजैस्टमेंट की, लेकिन यहां निगम को डेंट लगा।
} रेंटल दुकानों की सेल से करीबन 5 करोड़ अामदनी होनी थी, 300 रेंटल दुकानदारों को मालिकाना हक देने की पॉलिसी जारी न होने से सेल नहीं हो पाई।
} प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर सप्लाई-सीवरेज अौर एडवरटाइसमेंट पॉलिसी पर काम नहीं हुअा। 5 करोड़ का डेंट यहां पड़ा।
} यहां फायदा...
लाइसेंस फीस- 30 लाख, शो टैक्स 6 लाख, मनोरंजन टैक्स 2 लाख, मुर्दा जानवर का ठेका 7 लाख का टारगेट रखा था। 31 मार्च तक इसमें सिर्फ साढ़े 32 लाख आय की संभावना है। काउ सेस, टेंडर फीस, स्लाटर हाउस, लाइब्रेरी फीस आदि से 3 करोड़ का टारगेट रखा है।
घाटा
7 करोड़
घाटा
8 करोड़
घाटा
5.10 करोड़
घाटा
11.5 करोड़
अामदन :8 करोड़
अामदन :18. 47 लाख
अामदन :6.99 करोड़
अामदन :13. 84 करोड़
सिटी के 25 कार्यों के लिए सीएम ने भेजी 3.95 करोड़ ग्रांट
इधर मुख्यमंत्री ने पटियाला सिटी के 25 कामों के लिए 3 करोड़ 95 लाख रु की ग्रांट भेजी है। इससे वार्ड 36 धीरू बस्ती में पाइपलाइन, सीसी फ्लोरिंग, वार्ड 56 बडूंगर में सड़क, वार्ड 37 ज्योति इनक्लेव में पार्क, अर्जुन नगर में सड़क, वार्ड 38 में सड़क, वार्ड 40 न्यू ढिल्लों कॉलोनी व पाठक विहार में सड़क निर्माण, वार्ड 31 डोगरा मोहल्ला में सड़क, वार्ड 45 कारखास, महाजन स्ट्रीट, वार्ड 41 बीर सिंह धीर सिंह बस्ती, मार्कल कॉलोनी में सड़क निर्माण, वार्ड 42 छत्ता नानू मल में सड़क बनाई जाएगी।
2019-20 130 करोड़
31-12-2019 71. 41 करोड़
तक हुई अामदन
31-3-3020 114 करोड़
तक अामदन
की संभावना
घाटा- 16 करोड़
2020- 21 बजट 137 करोड़
विभागीय खर्चा 83 करोड़
अाकस्मिक खर्चा 28 लाख
विकास पर खर्चा 51 करोड़
एफएंडसीसी की मीटिंग अाज
}टारगेट
2019-20
15 करोड़
उम्मीद 12.5 करोड़
पार्किंग**
}टारगेट
2019-20
5.10 करोड़
उम्मीद 35 लाख
डोनेशन**
}टारगेट
2019-20
15 करोड़
उम्मीद 10 करोड़
बिल्डिंग फीस**
}टारगेट
2019-20
28.5 करोड़
उम्मीद 17 करोड़
प्रॉपर्टी टैक्स**