सरहिंद आमखास बाग में क्रॉफ्ट मेला, सजे स्टाल
फतेहगढ़ साहिब | सरहिंद आमखास बाग में शनिवार शाम से शुरू हुए क्राफ्ट मेले में रविवार को भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में पुरातन सामान, फैंसी आइटमें, गलीचे, पुरातन संस्कृति से जुड़ी आइटमें, कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट खाने के स्टालों पर लोगों ने आनंद लिया। नोडल अधिकारी व एडीसी जसप्रीत सिंह, एसडीएम डॉक्टर संजीव कुमार ने मेले का जायजा लिया। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी तैनात रही। डीसी अमृत कौर गिल ने कहा कि 15 मार्च तक चलने वाले मेले में हर शाम गायक व विभिन्न राज्यों के कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। आखिरी दिन 15 मार्च को मशहूर सूफी गायक सतिन्द्र सरताज कार्यक्रम पेश करेंगे।